DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लक्ष्य नवोदय छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बच्चों के नवोदय परीक्षा की तैयारी हेतु हुआ 6 चरण में मॉक टेस्ट

बालोद – लक्ष्य नवोदय छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बच्चों के नवोदय परीक्षा की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट का आयोजन छह चरण में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कुल 06 मॉक टेस्ट का आयोजन श्री श्री ज्ञान मन्दिर स्कूल सांकरा (जगन्नाथपुर ) जिला बालोद में किया गया। जिसमें लक्ष्य छत्तीसगढ़ श्री गुनाराम चन्देल सर एवं टीम जिला बालोद परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष श्री पूनम लाल चंद्राकर , परीक्षा प्रभारी श्री हंसराज देशमुख के कुशल प्रबंधन से सफलता पूर्वक परीक्षा संचालन किया गया। उक्त परीक्षा में नवोदय की तैयारी कर रहे दूर-दराज़ से बच्चे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर मॉक टेस्ट से लाभान्वित हुए। जिसके अंतर्गत बच्चे OMR SHEET भरना, प्रश्न हल करने में समय प्रबंधन तथा प्रश्न हल करने के सरल तरीको के बारे में बारीकी से सीखा। दिनांक 07/12/2025 दिन-रविवार को परीक्षा उपरान्त सभी बच्चों का एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदय की आगामी मुख्य परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही सर्व सुविधायुक्त शाला भवन उपलब्ध करने एवं परीक्षा संचालन में सहयोग करने हेतु श्री श्री ज्ञान मंदिर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रंजना देशमुख, शिक्षक श्री पंकज शर्मा, श्री मनोज सुनहरे एवं श्रीमती कुंवरिया यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया गया । परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन कार्य में श्री सुरेंद्र कुमार मंडलोई, श्रीमती लता रावटे, श्री चंद्रकांत साहू, श्री तामेश्वर लाल साहू, श्रीमती मौसमी साहू, श्री उत्तरा राम सिंहा ,श्री प्रकाश कश्यप, श्रीमती दुर्गा चंद्राकर ,श्रीमती जानकी देशमुख का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page