DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर बने प्राचार्य, हाई स्कूल संबलपुर में पदभार किए ग्रहण

बालोद। बालोद जिला विकास खण्ड डौण्डी लोहारा संकुल केन्द्र बगईकोन्हा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा के राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में प्राचार्य पद पर कार्य भार ग्रहण किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल संबलपुर शाला स्टाफ, कक्षा 9वीं 10वीं की छात्र छात्राओ ने गुलाल से तिलक लगाकर गुलदस्त भेंट कर स्वागत सम्मान किए। इस अवसर राज्यपाल पुरुस्कृत प्राचार्य दयालूराम पिकेश्वर ने कहा कि शाला परिवार एवं छात्र छात्राओ की उज्जवल भविष्य कामना कर शाला की सर्वांगीण विकास बच्चों की हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभी बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर वरिष्ठ व्याख्याता वाय.पी.आर्य व्याख्याता प्रीति साहू रीता चौरसिया आर.के.यादव मनीषा बेर एवं छात्र छात्राएं  उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page