DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देश सेवा में बढ़ता जा रहा बालोद जिले के युवाओं का रुझान, अग्निवीर में चयनित युवा ट्रेनिंग पूरी कर पहुंचा गांव, दिखी खुशी की लहर

बालोद। बालोद जिले के कई होनहार और मेहनती युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में सफलता प्राप्त कर देशसेवा के पथ पर कदम बढ़ाया है। इनमें राहुल कुमार इस्दा (ग्राम- चिलमगोटा, रेंगाडबरी), आशीष कुमार साहू (ग्राम- खरथूली), मुकेश कुमार साहू (ग्राम- खैरवाही) का नाम शामिल है। इन युवाओं की सफलता से परिवार, मित्र मंडल और पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। उनके मित्र करण साहू ने बताया कि उनके मित्र अलग अलग रेजिमेंट मे इनकी प्रशिक्षण चल रही थी ,जो ये पूरी कर पासिंग आउट परेड द्वारा अपनी अंतिम पग की परीक्षा पास कर भारतीय सेना के अंग बने जिनके. सेना मे शामिल होने के बाद ग्राम मे प्रथम आगमन से ग्राम के लोगो एवं मित्रो में हर्ष उल्लस का माहौल बना रहा ,तथा धूमधाम से स्वागत सम्मान किया गया ।

उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाने के लिए प्रेरित किया है। इन युवाओं के भारतीय सेना में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। सभी ने इन चयनित अग्निवीरों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इन युवाओं की मेहनत और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व प्रेरणा की भावना जागृत हुई है।

सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर आया अग्निवीर राहुल

डौंडीलोहारा वनांचल के ग्राम चिलमगोटा में उस समय खुशियों का माहौल देखने लायक था, जब गांव के युवक राहुल इस्दा भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर आज गांव वापस लौटे। गांव पहुँचते ही राहुल का स्वागत डीजे, ढोल-ताशों और आतिशबाज़ी के साथ भव्य रूप से किया गया। राहुल के पिता मोरध्वज इस्दा, ग्राम सरपंच नरेन्द्र मंडावी, वार्ड सदस्यों और पूरे ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। नेमन साहू रेंगाडबरी ने बताया कि गांव के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि पहली बार गांव का कोई युवक अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयनित होकर प्रशिक्षण पूरा कर लौटा है। ग्रामवासियों ने इसे “गांव का गौरव” बताते हुए कहा कि राहुल इस्दा ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे चिलमगोटा गांव को गर्व महसूस कराया है। राहुल ने अपनी ट्रेनिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेना में प्रशिक्षण ने उन्हें अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और कड़ी मेहनत का महत्व सिखाया है। उन्होंने युवाओं को भी ऐसे अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामवासियों ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

You cannot copy content of this page