DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन,निष्कासन की मांग तेज,नहीं आई प्रिंसिपल तो सीट पर लिखा गया वह भगौड़ी है ..

डौंडी लोहारा – डौंडी लोहारा कॉलेज परिसर में छात्रों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं तथा फीस वापसी को लेकर कॉलेज प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रिंसिपल मैडम ने पहले समस्याओं के समाधान और फीस वापसी का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में अपने वचनों से मुकर गईं। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, पुतला दहन कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसकी सूचना मिलते ही प्रिंसिपल मैडम बिना किसी पूर्व सूचना के कॉलेज नहीं पहुंचीं। उनके नहीं आने पर विरोध कर रहे छात्रों ने प्रिंसिपल डॉ रोशन आरा के चेंबर में जाकर उनकी खाली सीट पर कागज पर लिख दिया कि प्रिंसिपल मैडम भगौड़ी है,छात्र शक्ति से डरती है।

छात्रों का कहना है कि जिम्मेदारी के पद पर होते हुए इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना है और इससे कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। प्रिंसिपल की अनुपस्थिति और समस्याओं के समाधान में लगातार हो रही देरी से नाराज छात्रों ने कॉलेज का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्रों की फीस वापसी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं होता तथा प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थी परिषद ने जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की है ताकि छात्रों को न्याय मिल सके और कॉलेज में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

You cannot copy content of this page