DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने दी श्रद्धांजलि

बालोद – संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा राजीव भवन के सामने उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रमदान करते हुए प्रतिमा की साफ सफाई भी कांग्रेसजनों द्वारा की गई।

बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने कहा कि बाबासाहेब ने देश में स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व के विचार को आगे बढ़ाया और संविधान के माध्यम से शोषितों, वंचितों समेत हर एक भारतीय के अधिकार को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। बाबासाहेब के विचार सदैव देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर कृष्णा दुबे, रामजीभाई पटेल, धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, कमलेश श्रीवास्तव, अंचल प्रकाश साहू, मिथलेश नुरुटी, बंटी शर्मा, अनिल यादव, रीता सोनी, रोहित सागर, देवेंद्र साहू, सुनील मंडनावी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page