DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

17 को शिव सेना द्वारा हिन्दू राष्ट्र गौ हत्या बंद करने जंतर-मंतर में प्रदर्शन- चैनानी

बालोद- शिवसेना द्वारा हिन्दू राष्ट्र गौ हत्या बंद करने दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक हिन्दू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब दिल्ली जंतर मंतर में 17 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिव सेना प्रदेश सचिव सचिव श्री शंकर चैनानी कहा कि शिव सेना द्वारा हिन्दू राष्ट्र की मांग एवं गौ हत्या बंद करने गौमाता को राज माता घोषित करने गांव गांव में स्थित गौठान को गौशाला बना कर दो कर्मचारी नियुक्त कर घूमंतु गौ वंश को रखने पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में महाहस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हिंदी राष्ट्र दंतेवाड़ा से रायपुर तक 4 दिवसीय हिन्दू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर महा धरना का आयोजन किया जा रहा है। श्री चैनानी ने बताया कि दुर्ग संभाग अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव राम केसरवानी, प्रदेश संगठन श्री राजेश ठावरे, प्रदेश सचिव श्री शंकर चैनानी, प्रदेश सचिव श्री कमल सोनी, दिनेश ताम्रकार, मनीष तिवारी के नेतृत्व में संभाग के बड़ी संख्या में शिव सैनिक भाग लेंगे। शिव सेना द्वारा हिन्दू राष्ट्र एवं गौ वंश रक्षा हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। जिला प्रभारी श्री हर्ष शर्मा ,भारतीय कामगार सेना जिला अध्यक्ष श्री चेतन साहु, महामंत्री श्री बाल कृष्ण अग्रवाल ,महिला सेना जिला अध्यक्ष शकुंतला देवांगन, श्री कुमार सिंह हिरवानी, श्री रोहित साहु ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शिव सैनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

You cannot copy content of this page