DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा महाविद्यालय की छात्रा पायल निषाद ने 39वें जोनल स्तरीय युवा उत्सव औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में किया बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति की बिखेरी छटा

अर्जुन्दा:- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) की टीम ने 39वें जोनल स्तरीय युवा उत्सव औरंगाबाद (महाराष्ट्र) हिस्सा लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं ने हिस्सा लिया। जिसमें बालोद जिले के शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा की पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेविका कु पायल निषाद पिता श्री उभयलाल निषाद ने भी रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति परम्परा को रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति और परम्पराओं की छटा बिखेरी। पायल निषाद ने 39वें जोनल युवा उत्सव में दिनांक 25 नवंबर से 29 नवबर 2025 तक एम.जी.एम. यूनिवर्सिटी, छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में आयोजित जोनल युवा उत्सव 2025 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व किया। पायल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता और समस्त प्राध्यापकगण स्टाफ और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन व समस्त स्वयंसेवक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पहले भी पायल निषाद ने वर्ष 2024 में क्राइस्ट। विश्वविद्यालय बैंगलुरु में आयोजित 34वें साउथ ईस्ट जोन फेस्टिवल में हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।

You cannot copy content of this page