DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

असवन बारले बने दुर्ग के जिला प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में हुई नियुक्ति, देखिये छग की लिस्ट कहां किसे मिली जिम्मेदारी

लिस्ट

बालोद। पड़कीभाट के रहने वाले भाजपा के युवा नेता, जिला सतनामी समाज के संरक्षक, अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सांसद प्रतिनिधि असवन बारले को अब पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में दुर्ग जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नवीन मार्कंडेय द्वारा जिला प्रभारियों की घोषणा विगत दिनों की गई है। जिसमें उनके द्वारा 30 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जारी लिस्ट के मुताबिक सातवें नंबर पर दुर्ग जिले के प्रभारी के रूप में असवन बारले को नियुक्त किया गया है। तो सह प्रभारी अनीता महानंद को बनाया गया है। इसी तरह सभी 30 जिलों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी कुल 60 लोगों की नियुक्ति लिस्ट जारी की गई है। श्री बारले को दुर्ग जिला प्रभारी बनाए जाने से जिले में हर्ष का माहौल है।

तो वही उनके शुभचिंतकों ने उन्हें इस दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।
वहीं इस नियुक्ति पर बारले ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नवीन मार्कंडेय,
प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष केसी पवार का आभार जताया। इस नियुक्ति पर सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी। इस नियुक्ति से पार्टी के साथ सतनामी समाज में भी खुशी का माहौल है। वहीं दुर्ग जिले में उनकी नियुक्ति से दुर्ग जिले में अब अनुसूचित जाति मोर्चा मजबूती प्राप्त करेगी।

You cannot copy content of this page