DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरा कर घर लौटे भूपेश तारम, उमड़ पड़ा पूरा गांव सम्मान में

बालोद। ग्राम घीना में गरीब परिवार में पले बढ़े जवान भूपेश कुमार तारम का वर्ष 2025 में अग्निवीर में चयन हुआ। छः महीने प्रशिक्षण पूर्ण कर घर आया, पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके पिता संतराम तारम और माता श्रीमती सारणी तारम जो सामान्य कृषक है की आँखें छलक गई। खुशी के आंसू के साथ अपने बेटे से गले मिले। अग्निवीर भूपेश ने अपनी टोपी पहनाकर प्रणाम किया। उपस्थित ग्रामीणों ने जवान का भव्य स्वागत किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना, जहां से उसने शिक्षा प्राप्त किया है, वहां के प्राचार्य एम एल ठाकुर व शिक्षक टी एस लाउरिया ने स्कूली बच्चों के साथ उसका हार और गुलाल से स्वागत किया और बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम पंचायत घीना के सरपंच श्रीमती प्रणिका जैन, उपसरपंच कैलाश सिन्हा एवं डालचंद जैन समाज सेवी व पंच ने भी जवान का शाल के साथ सम्मान किये। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, खिलु राम कोठारी, नरेंद्र निषाद ने भी सम्मान किये। अग्निवीर प्रशिक्षण पूर्ण कर घर आने पर गांव गौरव बना। डी जे में डांस करते हुए झूमते गाते समस्त ग्रामवासी उनके घर पहुंचाए।

You cannot copy content of this page