DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 उच्च स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 16 और 17 दिसंबर को, तैयारी हुई तेज

बालोद। जिला प्रशासन बालोद और शिक्षा विभाग बालोद के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने हेतु टेक्नोफेस्ट 2.0 उच्च स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के निर्देशन में संचालित हो रहा है। आयोजन 16 से 17 दिसम्बर को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल आमापारा बालोद में होना है। आयोजन की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में टेक्नोफेस्ट 2.0 के नोडल पंकज सोनी, कार्यक्रम समन्वयक लोचन देशमुख, ज़रीन खान सहित विभिन्न विभागों के नोडल आर एन देशमुख, एन के यादव, अमित श्रीवास्तव, अशरफ तिगाला मीडिया प्रभारी सूर्यकांत सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष टेक्नोफेस्ट 2.0 के लिए पूरे बालोद जिले से कुल 1589 आइडियाज प्राप्त हुए, जिनमें से स्क्रूटनी के बाद 250 मॉडल का चयन किया गया है। इन मॉडलों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आयोजन संबंधित सभी तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं। आयोजन में चयनित विद्यार्थी अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे, जिससे जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मकता को नया आयाम मिलेगा।

You cannot copy content of this page