DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झोपड़ी में गुजारा कर रहे परिवारों की समाजसेवी नाड़ी वैद्य बिरेंद्र देशमुख ने की मदद, दिए 33 हजार रुपए का दान

बालोद। जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम लिमोरा में संचालित मां 64 योगिनी मोक्ष धाम फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष जागरूकता लाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न अवसरों पर कई कार्य करते रहते हैं। इसके अलावा गरीब परिवारों को वे अनेक तरह से मदद भी करते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के गुंडरदेही ब्लाक अंतर्गत ग्राम लिमोरा के मानिकपुरी परिवार को गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने 33 हजार का सहयोग राशि प्रदान किया। बता दे कि लिमोरा निवासी सत्यभामा मानिकपुरी, नेमदास मानिकपुरी, एवं इंद्रा बाई मानिकपुरी के पास रहने के लिए घर नहीं है। झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे हैं,, तीनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने सहयोग प्रदान करने की इच्छा जताई। इसी तारतम्य में लिमोरा में पहुंचकर सहयोग राशि के रूप में तीनों परिवारों को 33 हजार रुपए दिए। सहयोग राशि प्राप्त करते ही तीनों परिवार के लोगों की आंखें नम हो गई। उन्होंने गुरुदेव को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि ईश्वर ने मुझे जिस काम के लिए यहां भेजा है मैं वही काम कर रहा हूं। मुझ में आज किसी को सहयोग करने की क्षमता है तो मैं सहयोग कर रहा हूं। इसमें मेरी कोई बढ़ाई नहीं है। इस अवसर पर निजानंद चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, चिंताराम चंद्राकर, पूर्ण चंद देशमुख, हलधर साहू, द्वारिका साहू, योगेंद्र साहू, हरदेव साहू, टैमन लाल साहू, ओम प्रकाश साहू, ममता चंद्राकर, बेबी यादव , शांतिबाई मानिकपुरी, मनहरण लाल सिंह, तिलक यादव, खेमचंद निषाद, रानी मानिकपुरी, ममता मानिकपुरी, हलधर साहू, सोमदास मानिकपुरी, ठाकुर राम पटेल आदि उपस्थित रहे।

इससे पहले भी गुरुदेव कर चुके हैं कई लोगों की मदद

गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहते हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा सहयोग करते रहते हैं। इसी तरह गरीब परिवारों की भी मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। ग्राम भंडेरा (सुरेगांव) में एक गरीब के घर आग लगने पर एक लाख का दान, चारवाही में 51 हजार, निकुम में यादव परिवार को 31 हजार, दुर्ग जिले के नवागांव में स्कूल कमरा निर्माण, माहुद स्कूल में शेड निर्माण एवं गार्डन का सौंदर्यीकरण, स्वच्छ शौचालय के लिए कांकेर जिले के गोल कुम्हड़ा में 11 हजार, सिकोला में धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार के लिए 21 हजार, कोहका में शिवाजी की मूर्ति के लिए 11 हजार रुपए सहित अनेक धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में सहयोग करते आ रहे हैं।

You cannot copy content of this page