DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा स्कूल में हुआ व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

बालोद– वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के प्रांगण में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन अजय मुखर्जी प्राचार्य के संरक्षण में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर से पधारे हुए मुख्य वक्ता स्वामी प्रपत्रानंद तथा डॉक्टर विनीत साहू अध्यापक के द्वारा छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व निर्माण कैसे होता है का तुलना जानवरों और मनुष्य के बीच के अंतर को समझाते हुए बताया ।इस अवसर पर डॉक्टर विनीत साहू ने महान कैसे बनते हैं ,को आसपास की स्थिति(वातावरण),, संगति का असर ,पर्यावरण का उदाहरण देते हुए विस्तार से बताया ।स्वामी जी ने वृक्ष के नीचे बैठकर व्यक्ति के पास जब फल गिरता है तो कुछ लोग खा कर चले जाते हैं ,लेकिन न्यूटन ने सोचा कि यह फल नीचे ही क्यों गिरा ऊपर क्यों नहीं के द्वारा गुरुत्वाकर्षण की खोज किया। को समझाते हुए व्यक्ति के निर्माण के बारे में बताया। ठीक उसी प्रकार का विचार आप लोगों को आए तो समझ लेना हम महान बनने जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉ .बी .एल .साहसी (व्याख्याता )ने किया ।अंत में अजय मुखर्जी प्राचार्य के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, इस अवसर पर मुख्य रूप से एन.आर.शिवना (प्र. पा.),जे.पी. बांधव (व्याख्याता), हेमेंद्र साहू (व्याख्याता) ,घनश्याम पटेल (व्याख्याता )श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, श्रीमती मुक्ति मैडम खिलावन और उर्वशा (उ. वर्ग शिक्षक),ललित देवहारी क्लर्क ,खगेश ठाकुर क्लर्क ,कुशल देवदास आदि उपस्थित थे तत्पश्चात स्वामी जी व डॉक्टर विनीत साहू सर का अगला पडा़व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रा ठेमा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटिया रहा जहां व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page