बालोद – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा में श्री अरविंद कुमार यदु ने विधि पूर्वक प्राचार्य पद का पदभार ग्रहण किया। यदु जी के आगमन पर शाला परिवार ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र के सामने विधि विधान से पूजन अर्चना के बाद शाला स्टाफ, बच्चे,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, समस्त संकुल के प्रधान पाठकों ने गुलदस्ता, साल, श्रीफल व लेखनी प्रदान कर स्वागत करते हुए खुशियां जाहिर किए। अंत में प्राचार्य ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने निवेदन किया । इस कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी प्राचार्य सी एल कलिहारी , रेणुका यदु, प्रमोद अवस्थी, लिखेंद्र सिंहा, लता ठाकुर, शोभित पटेल, ममता नुरुटी, अकबर सिंह कुंजाम अन्य समिति के सदस्यों सहित संकुल के समस्त प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
हर्राठेमा में अरविंद कुमार यदु ने विधि पूर्वक प्राचार्य पद का पदभार किया ग्रहण









