DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा महाविद्यालय में लैंगिक जागरूकता हेतु कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन

बालोद -शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा बालोद में महिला प्रकोष्ठ द्वारा कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में शिक्षित करना ,परिसरों में लैंगिक समानता और सम्मानजनक व्यवहार को प्रोत्साहित करना,यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता बदलाव लाने के लिए छात्रों को सशक्त बनाना था। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका ने लैंगिक संवेदनशीलता एवं कैंपस कॉलिंग प्रोग्राम के तहत ब्रांड एंबेसेडर का चयन एवं उनके कार्यों के बारे में सारगर्भित जानकारी दी ।

कार्यक्रम में लैंगिक संवेदनशीलता हेतु संकल्प समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र- छात्राओ द्वारा लिया गया l दीपिका कंवर द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता अधिनियम से संबंधित लघु फ़िल्म प्रदर्शित की गई ,साइबर सुरक्षा संबंधित पीपीटी का प्रदर्शन एवं आईपीसी व आईटी एक्ट से संबंधित धाराओं की चर्चा की गई l इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l

You cannot copy content of this page