DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल- जनपद सदस्य मंजू बैस ने गंभीर कुपोषित बच्ची को गोद लेकर किया सुपोषित, माता-पिता की चिंता हुई दूर

बालोद- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर जनप्रतिनिधियों से आह्वान किए थे कि गोद लेकर इन बच्चों को सुपोषित करना है। विभाग के साथ जागरूक जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य मंजू बैस ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और कुसुमकसा की एक कुपोषित बेटी तेविशा को गोद लिया। यह बालिका गंभीर कुपोषित वेस्टिंग केटेगिरी में थी। बच्चों के अभिभावक की चिंता अपने इस लाडली बेटी के लिए बना रहता था, इस बेटी की दूसरी अभिभावक बन जनपद सदस्य मंजू बैस ने इस बेटी को गोद लिया और महिला बाल विकास के सतत् निगरानी में उनके डाइट चार्ट तैयार कर विटामिन प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलने वाले आहार के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराकर इस बेटी को वर्तमान में सामान्य श्रेणी में आ गई।

आज बेटी का वजन 8 किलो और लम्बाई 65,0 की हो गई है। बच्ची अब सामान्य बच्चों की श्रेणी में आ गई। जब बच्चे को गोद लिया गया था तब इनका वजन बहुत कम और लम्बाई भी नहीं बढ़ रही थी। मां ,पिता की चिंता भी बढ़ रही थी पर इस चिंता को जनपद सदस्य मंजू बैस आगे आकर कुपोषण के खिलाफ जंग लड़कर विभाग और डाक्टरों के मदद से इस जंग को जीत पाए। इस बेटी की माता श्रीमती यशोदा और पिता राघवेंद्र अब चिंता दूर करने के लिए जनपद सदस्य मंजू बैस और महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद दिए है।

You cannot copy content of this page