सोहपुर में हो रहा है गुणवत्ताहीन पानी टंकी का निर्माण, विधायक निरीक्षण कर जताई नाराजगी



10 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने का निर्देश

गुरुर। क्षेत्र के ग्राम सोहपुर में जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे पानी टंकी के निर्माण में जमकर लापरवाही सामने आई है। इसकी शिकायत संबंधित ग्रामीणों द्वारा विधायकों को की गई थी। जिसके उपरांत विधायक संगीता सिन्हा ने निर्माणाधीन पानी टंकी के कार्य का निरीक्षण किया। जहां कई खामियां पाई गई है। विधायक ने नाराजगी जताई और 10 दिन के भीतर उन खामियों को दूर कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश विधायक ने दिए हैं। सभी अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने और सभी घर में पानी की सप्लाई जल्द प्रारंभ करने के निर्देश विधायक ने दिए हैं ।

निरीक्षण में पाया गया कि निर्माणधीन पानी टंकी मे गुणवत्ता को ताक में रखकर कार्य किया जा रहा है। निर्माण में कम एवं गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग किया गया। सीढ़ी अभी से जर्जर स्थिति में है। टंकी में अभी से सिपेज़ होने लगा है और सप्लाई के लिए बिछाए गए पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त है। इस पर विधायक श्रीमति संगीता सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित पी एच ई विभाग के इंजिनियर एवं अन्य अधिकारियो को जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिया कि 10 दिन के अंदर सभी अपूर्ण कार्य पूर्ण कर सभी घरों मे पानी की सप्लाई अतिशीघ्र करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष दूरगु राम सिन्हा, जोन अध्यक्ष यशवंत पूरी गोस्वामी,मनोज सिन्हा, सरपंच हकिमचंद, बूथ अध्यक्ष सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page