Quick in Care App – अब हर मरीज तक समय पर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हुआ आसान



बालोद। डिजिटल इंडिया के इस दौर में, जब हर काम मोबाइल पर हो रहा है, तब स्वास्थ्य सेवाओं को भी ऑनलाइन लाना एक जरूरी कदम बन गया है। इसी दिशा में उतई के युवा उद्यमी शुभम बंदे ने तैयार किया है एक क्रांतिकारी ऐप — “Quick in Care”, जो मरीजों और अस्पतालों के बीच एक भरोसेमंद डिजिटल सेतु का काम कर रहा है।
Quick in Care App एक ऐसा स्मार्ट हेल्थ प्लेटफॉर्म है, जहां मरीज अपने आसपास के क्लीनिक, अस्पताल या डॉक्टर को आसानी से खोज सकते हैं और सिर्फ कुछ क्लिक में अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। घर बैठे टोकन कटा सकते हैं,अब किसी डॉक्टर के क्लीनिक में लंबी लाइनें लगाने की ज़रूरत नहीं, बस मोबाइल खोलिए और अपना स्लॉट बुक कर लीजिए। ऐप में हर क्लीनिक और डॉक्टर की पूरी प्रोफाइल मौजूद होती है — जैसे डॉक्टर का नाम, स्पेशलाइजेशन, फीस, टाइमिंग और रेटिंग्स। इससे मरीजों को सही डॉक्टर चुनने में आसानी होती है।

Quick in Care का उद्देश्य है —

“हर व्यक्ति को समय पर और सही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना।”

मरीज अपने एरिया में मौजूद सभी डॉक्टरों की लिस्ट, स्पेशलाइजेशन, फीस और रेटिंग्स देखकर तुरंत सही डॉक्टर चुन सकते हैं।

क्लीनिक पर लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं। ऐप पर अपॉइंटमेंट बुक करें और तय समय पर पहुंचें।

डॉक्टर की पूरी जानकारी एक जगह:

फीस, अनुभव, उपलब्ध टाइम और रिव्यू देखने के बाद मरीज निर्णय ले सकते हैं कि उन्हें किससे मिलना है।

डॉक्टर्स और क्लीनिक के लिए फायदे:

डॉक्टरों को अब अपना क्लीनिक प्रमोट करने के लिए अलग से विज्ञापन देने की जरूरत नहीं। Quick in Care पर प्रोफाइल बनाकर वे लाखों मरीजों तक पहुंच सकते हैं। ऐप डॉक्टरों को अपने मरीजों की बुकिंग, टाइम स्लॉट और शेड्यूल को डिजिटल तरीके से संभालने की सुविधा देता है।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से नए मरीज जुड़ते हैं और क्लीनिक की व्यस्तता बेहतर मैनेज होती है डॉक्टर अपने विज़िटिंग डेटा, मरीजों की संख्या और ट्रेंड्स को ऐप के जरिए मॉनिटर कर सकते हैं। Quick in Care सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि एक स्वास्थ्य क्रांति (Health Revolution) है।
यह मरीजों को सुविधा देता है और डॉक्टरों को डिजिटल पहचान।
यह भारत के हेल्थकेयर सिस्टम को आधुनिक, संगठित और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

You cannot copy content of this page