DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

8 फरवरी से लापता बुजुर्ग की लाश मिली तांदुला के जंगल में,जहर सेवन की आशंका

बालोद। बालोद के तांदुला डैम क्षेत्र में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। जो कि लगभग 1 हफ्ते पुरानी हो चुकी है। घटनास्थल पर एक जहर की डिबिया भी मिली है। आशंका है कि उसने जहर सेवन कर आत्महत्या की है। हालांकि इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

घटनास्थल पर एक आधार कार्ड भी मिला है। जिसमें फोटो व पता दुर्ग जिले के पोटियाकला निवासी गणेश धनगर का दिया हुआ है। आधार कार्ड के आधार पर मृतक का दुर्ग निवासी होने के कारण पुलगांव थाने को सूचना दी गई।

जहां पता चला कि परिजनों ने बुजुर्ग की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है। जो कि 8 तारीख से घर से लापता था। मौत कैसे हुई जांच का विषय है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की पूछताछ होगी। लाश डैम में दल्ली राजमार्ग पर एक नहर किनारे साइड के जंगल में मिली है। शाम 5 बजे इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची व जांच शुरू हो गई है।

You cannot copy content of this page