DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक्सक्लूसिव : जमीन विवाद के चलते लाठी से पीट,कर दी किसान की हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में

बालोद/ डौंडीलोहारा ( नेमन साहू, ग्रामीण संवाददाता )। डौंडीलोहारा क्षेत्र के मंगचुआ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करियाटोला ग्राम पंचायत तुमड़ीकसा में शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे जमीन विवाद के चलते एक आरोपी बालाराम सिन्हा उम्र 74 साल निवासी करियाटोला द्वारा 68 वर्षीय किसान जगत राम सिन्हा निवासी करियाटोला की लाठी से मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। नरवा खेत पहुंच मार्ग पर पंचराम सिन्हा के खेत के पास की यह घटना है। थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया कि शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है । संबंधित आरोपी बालाराम उम्र 74 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page