बालोद – जिला सहित राज्य भर के स्कूल सफाई कर्मियों ने शिक्षा मंत्री पर छल करने का आरोप लगाया है, अंशकालीन कर्मियों ने कहा कि मंत्री के ठोस आश्वासन पर हड़ताल वापसी हुआ था, संगठन के पदाधिकारी ने दिवाली से पहले मानदेय देने की मांग की है। अभी तक मानदेय नहीं मिलने से संगठन में जमकर आक्रोश है। कर्मियों ने कहा ऐसे में कैसे अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी दिवाली मनाएंगे। प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर संगठन के पदाधिकारी मंत्रालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षा मंत्री के कहने पर भी मंत्रालय के बाबू लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, उन्हें तारीख पर तारीख दिया जा रहा है लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ, सामने दिवाली का त्यौहार है। प्रदेश के समस्त 43301 अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी 16 जून 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे जिससे संगठन के पदाधिकारी ने 12 सितंबर 2025 को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात किया था जिस पर मंत्री ने ठोस आश्वासन एवम लिखित में देने को कहा। जिस कारण हड़ताल को स्थगित किया गया था, पर आज तक कुछ नहीं हुआ/। केवल तारीख पर तारीख मिल रहा है, सामने दिवाली का त्यौहार है, इतनी कम मानदेय में घर परिवार चलाना बहुत मुश्किल है, पर इन दिक्कतों पर कोई मंत्री गण ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यह हैं प्रमुख मांगे
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाए, 12 महीना की मानदेय राशि दिया जाए, अंशकालिक को पूर्ण कालीन कर कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए, युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शालाओं से कर्मचारियों को वंचित न किया जाए उन्हें वहीं पर यथावत काम पर रखा जाए, हड़ताल को शून्य घोषित करते हुए मानदेय दिया जाए।
बालोद के कर्मियों ने की डीईओ से चर्चा
इस क्रम में स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन बालोद ने दिवाली से पहले मानदेय दिलाने जिला शिक्षा अधिकारी बालोद से मुलाकात कर चर्चा की। इस पर जिला शिक्षा अधिकारीने कहा कि 15 सितंबर से 30 सितंबर तक 15 दिन का ही मानदेय बनने का प्रावधान है फिर भी निवेदन किया गया कि मैडम 15 अक्टूबर तक या एक महीने एडवांस का मानदेय डलवा दीजिए मगर यह संभव नहीं है ऐसा बताया गया। केवल 15 सितंबर से 30 सितंबर तक 15 दिन का मानदेय मिल सकता है ऐसा बताया गया है। मानदेय के संबंध में ,बता दे की प्रदेश के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी दिनांक 16 जून 2025 से 15 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे जिस पर 12 सितंबर 2025 को संगठन के पदाधिकारी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात किया था जिस पर मंत्री ने ठोस आश्वासन लिखित में देने पर हड़ताल को स्थगित किया गया था कि आप लोगों को हड़ताल को शून्य घोषित कर मानदेय दिया जाएगा, वह भी दिवाली से पहले, लेकिन आज तक कुछ पता नहीं है, ऐसे में इतना कम मानदेय में अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी दिवाली कैसे मनाएंगे ।
