DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम श्री स्कूल जगतरा(बालोद) में हुआ 25 वी बार नेवता भोज का आयोजन

बालोद– 15 अक्टूबर को, 25 वी बार नेवता भोज का आयोजन पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा विकासखंड बालोद जिला बालोद किया गया। कु दांनवी कक्षा 4 के पिता जी श्री अरुण कुमार निषाद ग्राम जगतरा के द्वारा नेवता भोज में खीर पुडी चावल दाल सब्जी आदि बच्चो को परोसा गया।

संस्था प्रमुख श्रीमती खेमलता ठाकुर ने बताया कि नेवता भोज किसी भी व्यक्ति/ अधिकारी/ कर्मचारी/जनप्रतिनिधि द्वारा अपने शादी ब्याह/ जन्मदिन वर्षगांठ / वैवाहिक वर्षगांठ/ किसी भी खुशी के मौके पर कर सकते हैं। शाला भवन में बच्चों के बीच अपनी खुशियों को बांटे और बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आभार व्यक्त किये। प्रधान पाठक ने बताया कि यह 25 वी नेवता भोज है । समस्त नेवता भोज का रिकॉर्ड संस्था के द्वारा संधारित किया जाता है। स्कूल के शिक्षक स्टाफ श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती अन्नपूर्णा मन्डावी, श्रीमती पद्मिनी साहू ,रसोईया श्रीमती रामेश्वरी कौशिक ,श्रीमती सुभो यादव, नेता भोज के कार्यक्रम में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page