DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी में गया था परिवार….इधर सूने मकान में हुई चोरी,सोने,चांदी,मोबाइल,सहित हजारों रुपये उड़ा ले गए चोर

दादू सिन्हा धमतरी /धमतरी अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी में चोरी का मामला सामने आया है जो कि बताया जा रहा है कि धनेश्वरी साहू कुछ दिनों पहले अपने पूरे परिवार सहित ग्राम देवरी (दोनर) शादी कार्यक्रम मे गये थे, जिसके बाद दिनांक 06/02/2021 को अपनी सास का ईलाज कराने रायपुर चले गये, जहां  घर पर कोई उपस्थित नही था, जिसके बाद दिनांक 12/02/2021 को पड़ोसी कमल नारायण साहू मोबाइल से सूचना धनेश्वरी साहू को रायपुर मे सूचना दी गई कि आपके घर मे चोरी हो गया है, सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ है, सूचना मिलते ही धनेश्वरी साहू दिनांक 12/02/2021 के लगभग रात्रि 08:30 बजे ग्राम आमदी आकर देखी तो मकान के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था,अन्दर जाकर सामान बिखरा पडा था,तथा कमरा मे रखे सन्दूक का ताला भी टूटा हुआ था, सन्दूक मे रखे 1जोडी सोने कि कान की बाली,2नग सोने का टाप्स ,1नग सोने का मंगलसूत्र, 1नग सोने का लाकेट जिसमे सोने का गेहु दाना लगा हुआ, 2नग चांदी का पायल , 2 नग बिछिया, 1 नग चाबी गुच्छा चांदी का ,2 नग चांदी का सिक्का, 1 नग मोबाईल, नगदी रकम सहित कुल 85 हजार 500 रूपये अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गया वहीं थाना अर्जुनी में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You cannot copy content of this page