DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नहीं जाना पड़ेगा अब राशन के लिए चार किमी दूर, दानी टोला के 170 ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी सुविधा

गुरूर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरगहन के आश्रित ग्राम दानीटोला में भी अब सरकारी राशन दुकान खुल गया है। फिलहाल अस्थाई तौर पर गांव के सामुदायिक भवन में इसके संचालन की व्यवस्था की गई है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को स्थानीय सरपंच त्रिभा अश्वनी बंजारे सहित अन्य ग्राम प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। ज्ञात हो की पंचायत मुख्यालय दरगहन से दानीटोला आश्रित गांव चार किलोमीटर दूर है। लगभग 30 साल से दरगहन पंचायत में राशन दुकान संचालित हो रहा था। लोगों को चार किमी दूर से राशन लाने में काफी परेशानी होती थी। खासकर बरसात के दिनों में तो और मुश्किल होता था। महिलाओं और बड़े, बुजुर्गों को राशन लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए समाजसेवी और वर्तमान पंच भूषण गोस्वामी लगातार प्रयास कर रहे थे। 10 सालों से उनके द्वारा जारी प्रयास आखिरकार रंग लाया है। तो वहीं सरपंच त्रिभा अश्वनी बंजारे ने चुनाव जीतने पर दानी टोला वासियों से यही वादा किया था कि वे गांव में राशन दुकान खुलवाएंगे और उन्होंने चुनाव जीतने के बाद पंचायत में पहला प्रस्ताव उसी का लेते हुए अपना वादा पूरा कर दिया। ग्राम दानीटोला में राशन वितरण की दुकान शुभारंभ पर सेल्स मेन रामप्रसाद साहू, अगेश्वरी, एकता गोस्वामी, गोमती सो, मीना उईके, मीनाक्षी मंडावी , जय राम कुंजाम, लक्ष्मी गोस्वामी, विश्राम सिंह नेताम, देव सिंग सेन, नरोत्तम, छन्नू नेताम आदि मौजूद रहे। गांव में ही राशन दुकान खुलने से 170 कार्ड धारियों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने राशन दुकान खुलने पर समाजसेवी भूषण गोस्वामी और वर्तमान सरपंच त्रिभा अश्वनी बंजारे का विशेष रूप से आभार जताया है ।

You cannot copy content of this page