DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली खर्चा निकालने के लिए बुजुर्ग महिला के घर घुसे थे चोरी करने आधी रात को, जाग गई तो गला दबाकर कर दी हत्या

अंधे कत्ल व लूट के मामले में रनचिराई पुलिस को मिली सफलता,2 आरोपी गिरफतार

बालोद। 7 अक्टूबर को ओमप्रकाश देशलहरे निवासी ग्राम पाउवारा थाना रनचिरई जिला बालोद ने पुलिस को सूचना दिया था कि उनकी मां श्रीमति पुनवंतीन देशलहरे पति स्व० गुलाली राम देशलहरे उम्र 70 साल ग्राम पाउवारा की किसी ने हत्या कर दी है साथ ही लूटपाट किया गया है । उनकी माता अपने पुराने मकान में अकेली रहती थी, जो दिनांक 07/10/25 को सुबह सो कर नहीं उठने से उसके पडोसी द्वारा बेटे को सूचना देने पर आकर देखे तो वह मृत हालत में खाट पर पड़ी हुई थी।

पुलिस द्वारा शव परीक्षण पर मृतिका के कान में पहने हुए बाजारू टाप्स चेन वाले एवं चांदी का चेन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूटने के नियत से लूट लिया एवं मृतिका के जान से मारने की नियत से उसके गले को दबाकर कर हत्या किया जाना पाया गया। जिस पर अपराध क्रमांक 129/2025, धारा 331(8), 311, 103 (1) बीएनएस का कायम विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राधा बोरकर थाना प्रभारी रनचिरई के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए हत्या के प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना रनचिरई एवं सायबर सेल का टीम गठित किया गया। घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान संदेही भुपेश चंदेल एवं विनोद दिवाकर से पुछताछ करने बताए कि दिपावली त्यौहार में पैसे की आवश्यकता होने पर दिनांक 6 से 7 अक्टूबर के दरम्यानी रात 12.30 बजे लूट की नियत से मृतिका श्रीमति पुनवंतीन देशलहरे के घर में पीछे बाड़ी तरफ से प्रवेश कर घर अंदर घुसकर कमरे में संपत्ति ढुढ रहे थे, तभी मृतिका जाग जाने पर आरोपीयो द्वारा मृतिका के मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दिये तथा मृतिका के कान में पहने बाजारू टाप्स चेन बाला एवं गले में पहने चांदी के चेन को लूट कर जिस रास्ते से आये थे उसी रास्ते से भाग जाना बताये। आरोपीयो के मेमोरण्डम कथन के आधार पर लूट की संपत्ति बाजारू टाप्स चेन वाला एवं चांदी के चेन को आरोपीयो के घर से बरामद किया गया।

आरोपीयो द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पता तलाश एवं लूट की संपत्ति को बरामद कराने में थाना रनचिरई के थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधा बोरकर, सउनि. अनिल राजपुत, सउनि. लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे, प्र.आर. 1633 राजकिशोर साहू, प्र.आर. 561 सुनील मंडावी प्र.आर.379 विजय साहू, आर. 571 सागर कुमार, आर. 494 छोटु सोनकर, आर. 844 संजय साहू, आर.344 कामता प्रसाद, आर. 602 नेमसिंग निषाद, एवं सायबर टीम बालोद के सउनि. धरम भुआर्य, प्र.आर.रूमलाल चुरेन्द्र, आर० . विपीन गुप्ता, आर. आकाश सोनी, आर. संदीप यादव, आर. राहुल मनहरे, आर. भोपसिंह साहू, आर. पूरन देवांगन, गुलझारी साहू, योगेश पटेल,आकाश दुबे का विशेष योगदान रहा।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी के नाम पते-

  1. भुपेश चंदेल उर्फ लल्ला पिता फेरहा राम चंदेल उम्र 28 साल पता ग्राम पाउवारा बस्ती पारा थाना रनचिरई जिला बालोद
  2. विनोद कुमार दिवाकर उर्फ चोटी पिता बलीराम विवाकर उम्र 32 वर्ष ग्राम पाउवारा बस्ती पारा थाना रनचिरई जिला बालोद

You cannot copy content of this page