DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवारभाट संकुल के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची एबीईओ उमा ठाकुर

बालोद। एबीईओ उमा ठाकुर द्वारा शुक्रवार को संकुल देवारभाट अंतर्गत हाई स्कूल देवार भाट, प्राथमिक शाला गस्तीटोला, तथा प्राथमिक शाला अंधियाटोला का निरीक्षण किया गया। जिसमे सभी विद्यालय में रेंडम 3 से 8 वी तक के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में धारा प्रवाह पढ़ने कहा गया और बच्चों को प्रोत्साहित भी किए।

शौचालय,कक्षा कक्ष, कीचन की साफ सफाई , किचन गार्डन, पुस्तकालय, मध्यान्ह भोजन कक्ष, बागवानी , मरम्मत योग्य जर्जर भवन, पेयजल व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति , लर्निंग आउटकम , धारा प्रवाह पढ़ने वाले बच्चों की सूची , प्रोग्रेस , रजिस्टर संधारण, शिक्षक डायरी, बच्चों की बैठक व्यवस्था U आकार में हो, अधिगम अक्षमता वाले बच्चों का अलग से समय देकर बच्चों पर ज्यादा फोकस करना, शिक्षा गुणवत्ता के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का पालन करना, नि: शुल्क पाठय पुस्तक की जानकारी एवं निशुल्क गणवेश वितरण की जानकारी ली गई।

शाला परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया तथा जर्जर भवन में नहीं बैठाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर संकुल देवारभाट भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page