DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नव चेतना समाज सेवी संगठन के द्वारा स्कूली बच्चों का कन्या पूजन किया गया

बालोद। नवरात्रि के अवसर पर नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा प्राथमिक शाला सिवनी बालोद के सभी 120 बच्चों को न्योता भोज , कन्या भोज व कन्या पूजन किया गया। इस संगठन में पद्मिनी देवेंद्र साहू संयोजिका, रेणुका निषाद सहसंयोजिका दुर्गा जोशी कोषाध्यक्ष, डॉ यामिनी साहू सह कोषाध्यक्ष , दिलेश्वरी साहू सचिव,रुक्मणी कोसरे सह सचिव, सरिता साहू ,ज्योति कौशल , सुशीला गरिया आदि सदस्य सम्मिलित हैं। प्राथमिक शाला सिवनी बालोद के पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को इस संगठन के तरफ से खीर, पूड़ी, सब्जी के साथ न्यौता भोज व कन्या भोज एवं कन्या पूजन किया गया। संगठन की बहनों द्वारा पहली कक्षा की सभी कन्याओं का चरण धोकर, महावर लगाकर आरती कर ,फुल ,रोली कुमकुम के साथ पूजन किया गया। साथ ही लाल चुनरी ओढ़ाकर ,श्रृंगार सामान व श्रीफल भेंट किया गया। संगठन की बहनें भी चुनरी, बिंदिया लगाकर सोलह श्रृंगार में सज-धजकर माता की पूजन की। उक्त कार्यक्रम में संगठन की पद्मिनी साहू, दिलेश्वरी साहू, रुक्मणी कोसरे, सरिता साहू, ज्योति कौशल उपस्थित थे। इस आयोजन में घनाराम साहू सिवनी का विशेष योगदान था।

You cannot copy content of this page