DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब क्या कहें?चोर ने पुलिस की ही तिजोरी कर दी खाली, पुलिस आरक्षक के घर ही हुई चोरी,अर्जुनी थाना क्षेत्र का मामला

दादू सिन्हा धमतरी। धमतरी अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलीनसत्ती निवासी पुलिस आरक्षक के घर चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम पार हो गया है। जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। बता दे कि ग्राम तेलीनसत्ती निवासी भखारा थाना में पदस्थ आरक्षक मुकेश कुमार सिन्हा ने अर्जुनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम तेलिनसत्ती से ही भखारा थाना ड्यूटी आना जाना करते है।

आरक्षक अपने घर के टी.वी रूम, बेडरूम ,पूजा कक्ष , रसोई कक्ष में ताला लगा कर सामने दरवाजा मे भी ताला लगा कर भखारा ड्यूटी पर चला गया था। वहीं फोन के माध्यम से उसके चचेरा भाई खोमन सिन्हा ने बताया कि घर के सामने का दरवाजा ताला टूटा हुआ है, तथा घर अन्दर कमरो का ताला टूटा है,सामान बिखरा पड़ा है।

बताने पर थाना भखारा से घर तेलिनसत्ती आया और घर अन्दर जाकर देखा कि सभी दरवाजे का ताला टूटा था, अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था, आलमारी मे रखे नगदी रकम लगभग 5500रूपये एवं लाकर में रखे चांदी की 1जोडी पैर पट्टी लगभग 6 तोला, सोने का बाला 1 जोडी को कोई अज्ञात चोर घर के अन्दर घुस कर कमरो का ताला तोडकर घर अन्दर रखे आलमारी का लाक तोड कर लाकर में रखे सोना चांदी एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है। वहीं अर्जुनी थाना एएसआई चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि पुलिस आरक्षक के घर सोने,चांदी, सहित नगदी रकम कुल 21 हजार रु चोरी हुई है चोरी की सूचना मिलते ही मोके पर पहुँच कर मामला का एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों के पतासाजी में जुट गई है।

You cannot copy content of this page