DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र बनाने रहेंगे तत्पर : विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद-देवरी ब्लॉक के ग्राम तेलीटोला में सामुदायिक भवन निर्माण एवं अहिबरन नवागांव में सामुदायिक भवन संधारण निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया । इस दौरान विधायक ने कहा कि समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा बनाने का हमने जो संकल्प किया है, उसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारे गुंडरदेही विधानसभा में भी शहरी क्षेत्रों की भांति अधोसंरचना विकास, शहरों का सौंदर्यीकरण, पक्की सड़कें, पुल-पुलिया, बिजली एवं स्वच्छ जल की आपूर्ति हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं। आज देवरी ब्लॉक के ग्राम तेलीटोला एवं अहिबरन नवागांव में इन विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा। हम गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित व जनसुविधाओं से युक्त विधानसभा क्षेत्र बनाने निरंतर प्रयास कर रहें हैं और इस प्रयास में जनता का सुझाव व मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। आज जो यह विकास की सौगात मिली है उससे ग्राम वासियों में ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, गिरीश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, भूपेश नायक जनपद सदस्य ,इंद्रमण देशमुख जोन प्रभारी ,खिलू कोठारी, मुकुंद रावटे, कमलेश सिन्हा एवं सरपंच, पंचगन सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page