डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्य मार्ग की सफाई कर मां के पूजा स्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से नरेंद्र यादव, धर्मेंद्र निषाद, शिवकुमार सिन्हा, डॉक्टर बी. एल .साहसी, धनेश यादव, मदन ठाकुर, नितिन यादव, रोशनी ठाकुर ,दीपक गुप्ता, राहुल भंसाली, पूजा ठाकुर, विक्की यादव आदि ने भाग लिया।

तत्पश्चात रात्रि में (दाई के दुलरवा पटपर डोंगरगढ़) छत्तीसगढ़ के मुख्य झांकी का आयोजन मुख्य मार्ग (पुराना बिजली ऑफिस ) के समक्ष आयोजित किया गया। जिसने सबका मन मोह लिया। उनके द्वारा गणेश आराधना ,महाभारत का चीर हरण ,मां काली का दृश्य, भगवान शंकर का विवाह का दृश्य दिखाया गया। उक्त दृश्य ने सबको आकर्षित किया तथा लोगों को अपने स्थान पर अंत तक बैठे रहने के लिए मजबूर किया। लंबे अरसे के बाद इस प्रकार की झांकी का आयोजन हुआ जो काबिले तारीफ रहा। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ लाल निवेंद्र सिंह टेकाम (नगर पंचायत अध्यक्ष) व शोभाराम ठाकुर (पार्षद वार्ड चार) तथा प्यारेलाल निषाद (पूर्व पार्षद )द्वारा किया गया। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति की ओर से उनका स्वागत अबीर गुलाल लगाकर किया गया ।ज्ञात हो कि, माता की स्थापना का यह लगातार 53 वां वर्ष है। जिसे आगे बढ़ाने में नए पीढियों का मुख्य हाथ रहा है। जिसे नगर के लोगों के द्वारा भरपूर सहयोग मिलने के कारण इस प्रकार की गतिविधियों को संचालित करने में सफलता मिली है और आगे भी ऐसा ही कार्य संपादित होते रहेंगे।
