DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोहंगाटोला के किसान नेता पवन साहू अब पूर्व मुख्यमंत्री के क्षेत्र में करेंगे किसान मोर्चा को मजबूत

जगन्नाथपुर/बालोद | ग्राम कोहंगाटोला के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू को प्रदेश किसान मोर्चा ने एक अहम ज़िम्मेदारी दी है। पवन साहू अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के क्षेत्र में किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे।      भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा वरिष्ठ किसान नेता पवन साहू को कवर्धा ज़िले की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। जहां वे किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे। पवन साहू ने बताया कि कृषि की एक व्यवस्था की भाजपा सरकार ने बनाई थी, उसे वर्तमान भूपेश बघेल सरकार ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। किसान हताश है, परेशान है और भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित में कार्य करने सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि जो ज़िम्मेदारी प्रदेश भाजपा ने मुझे दी है, उसे मैं पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा। भाजपा प्रदेश मंत्री पवन साहू ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही इस ज़िम्मेदारी पर जिला बालोद अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, महामंत्री किशोरी साहू, प्रमोद जैन, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नरेश यदु, ठाकुर राम चंद्राकर, संध्या भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, ज़िला मंत्री शरद ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, भाजपा मीडिया प्रभारी छोटू राकेश यादव, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य नरेश साहू, राजीव शर्मा, बीरेंद्र साहू ने हर्ष जताया।

You cannot copy content of this page