प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष के आगमन पर निकाली गई बाइक रैली, जिला कार्यालय में हुआ अभिनंदन



डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/ गुरूर। प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया का प्रथम बालोद जिला आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे के अगुवाई में बाइक रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जुंगेरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवयुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सम्मान कर उन्हें नियुक्ति की बधाई दी। वही इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते सदैव पार्टी की मजबूती और वैचारिक विस्तार के लिए जुटा रहा हूं। आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से संगठन को और मजबूत कर युवा मित्रों के शक्ति के साथ विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न के लिए जुटेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, बिरेंद्र साहू, राकेश छोटू यादव, सौरभ लूनिया , खेमलाल देवांगन, संदीप साहू, एकांत पवार, अनूप देशमुख, ढालेंद्र सार्वा, आशीष सार्वा, रौनक कत्याल, मनीष साहू, संजीव मानकर, डोमेंद्र देशमुख, एकांत वर्मा, टुमन साहू, देवेंद्र साहू,मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, टुकेश्वर पांडेय, आनंद शर्मा, जीतू विश्वास गुप्ता सहित जिले भर से आए भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी  मौजूद थे।

You cannot copy content of this page