DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजय बैस और डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक को 7 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/ दल्लीराजहरा। संजय बैस और डॉ भूपेंद्र मिश्रा ( सलाहकार स्टेशन उपभोक्ता कुसुमकसा) ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक (रायपुर मंडल) को विगत दिनों रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा में सलाहकार समिति के सदस्य व रेल्वे अधिकारी ,स्टेशन मास्टर एवं जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने के पश्चात् 7 सूत्रीय मांग को लेकर पत्र सौंपा है। इस अवसर सरपंच वेद बाई पिस्दा, उपसरपंच नितिन जैन, पंच संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, जयंत पिस्दा, पंकज जेठवानी भी उपस्थित रहे।

इन मांगो को लेकर दिया गया है ज्ञापन

👉1. कुसुमकसा स्टेशन में यात्रियों के लिए रिजर्वेशन काउंटर प्रारंभ किया जाए।
👉2. रेल्वे यात्रियों को कीचड़ से लथपथ रोड़ से जाना पड़ता है, रेल्वे यात्रियों के लिए पहुंच मार्ग का सीमेंटीकरण किया जाए ।
👉3. 2nd प्लेटफार्म स्टेशन पर बनाया जाए। यात्रियों को चढ़ने और उतरने की दूसरा पटरी में आने से परेशानी होता है।
👉4. गांव से रेल्वे पहुंच मार्ग तक स्ट्रीट लाइट लगाया जाए।
👉5. कुसुमकसा रेल्वे फाटक का सड़क जर्जर और गड्‌ढे हो गए जिससे राहगीरो को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, इस शीघ्र बनाया जाए।
👉6. सप्ताह में तीन दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूरा सप्ताह भर चलाया जाए।
👉7. यात्री ट्रेन में बोगी बढ़ाया जाए।

You cannot copy content of this page