DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंद सेना और मां कामधेनु रक्षा दल ने की बालोद शहर में व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग

बालोद। विगत दिनों कलेक्टर के नाम से ज्ञापन देते हुए हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी और मां कामधेनु रक्षा दल जिला बालोद जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्रिय द्वारा बालोद शहर में व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। जिसमें उन्होंने कहा है कि बालोद शहर में सुमित बाजार से लेकर दल्ली चौक नेशनल हाईवे में व्यापारियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। साथ ही दल्ली चौक से पूरे सदर रोड में भी अतिक्रमण किया गया है। जिससे बड़ी गाड़ियों तो दूर दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पाते। सदर मार्ग में हमेशा दुकान के सामानों को बाहर रख दिया जाता है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों द्वारा किए गए इस अवैध अतिक्रमण को रोकने हेतु कलेक्टर से आग्रह किया गया है। सभी कब्जाधारियों के ऊपर कारवाई की मांग की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।

You cannot copy content of this page