DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रोचक नजारा : कभी होता था यहां जिला सहकारी बैंक का एटीएम, अब नजर आ रहा खंडहर

बालोद । यह तस्वीर है बालोद नगर के दल्ली चौक के पास स्थित जिला सहकारी बैंक से लगे हुए खंडहर हो चुके एटीएम भवन का। जहां कुछ मैंने पहले तक एटीएम संचालित होता था ।किसानों की सुविधा के लिए करोड़ों खर्च कर इस एटीएम भवन को तैयार का यहां मशीन स्थापित की गई थी। लेकिन अब यह खंडहर भवन नजर आ रहा है। कारण है सड़क का चौड़ीकरण होना और डिवाइडर बनाया जाना। एटीएम भवन के बीचो-बीच से खुदाई और तोड़ाई करके नया नाली निर्माण किया जा रहा है ताकि सड़क वहां तक चौड़ी हो सके। नजारा ऐसा है कि जहां पहले यहां एटीएम मशीन लगी होती थी वहां अब खंडहर नुमा भवन नजर आ रहा है

तो वहीं सड़क चौड़ी करण के चलते कई छोटे-मोटे गुमटी संचालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि कुछ वर्ग द्वारा इस चौड़ीकरण और डिवाइडर का विरोध किया जा रहा था लेकिन भविष्य को देखते हुए और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए शासन प्रशासन दल्ली चौक से लेकर मधु चौक तक डिवाइडर बनाने और चौड़ीकरण में जुटा हुआ है। जानकारी अनुसार सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत जिला मुख्यालय के दल्ली चौक से लेकर मधु चौक तक डिवाइडर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब मधु चौक से सिद्धार्थ ट्रेडर्स तक डिवाइडर निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो गई है। इसके बाद जयस्तंभ चौक से घड़ी चौक और फिर दल्ली चौक से घड़ी चौक तक डिवाइडर निर्माण होगा। दल्ली चौक से घड़ी चौक तक नाली निर्माण भी शुरू हो चुका है। लोकनिर्माण विभाग की माने तो सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट कार्य को पांच माह में पूरा करना है। एक माह पूरा हो चुका है। इस पूरे प्रोजेक्ट में विभाग कुल 8.9 करोड़ खर्च करेगा।

गड्ढों से वाहन चालकों व राहगीरों को राहत नहीं

जिला मुख्यालय की सड़कों पर अभी गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। राहगीरों को भी इन गड्ढों से परेशानी हो रही है, लेकिन अभी इन गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मरम्मत के नाम पर विभाग ने गिट्टी-सीमेंट मसाला भरकर खानापूर्ति की है, लेकिन स्थिति जस के तस हो गई है।

You cannot copy content of this page