DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गजानन्द ऑटोमोबाइल्स की पहल : किसानों को ट्रैक्टर के साथ मिलेगा हेलमेट

बालोद। सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर गजानन्द ऑटोमोबाइल्स बालोद ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मुहिम में सहभागिता करते हुए सराहनीय पहल की है। गणेश चतुर्थी से इसकी शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत संस्थान से ट्रैक्टर खरीदने वाले किसान बंधुओं को निशुल्क हेलमेट प्रदान किया जा रहा है। संस्थान के संचालक हर्षद पटेल ने जानकारी दी कि प्रशासन की लगातार चल रही मुहिम का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। कृषि कार्यों में किसानों द्वारा मोटर साइकिल चलाते समय भी हेलमेट का उपयोग दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए आवश्यक है। किसान भाइयों को हेलमेट उपलब्ध कराकर हम भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल किसानों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने प्रशासन व पुलिस विभाग की इस कोशिश की सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया है।

You cannot copy content of this page