इंतजार खत्म, भाजपा ने खोला भाजयुमो के नाम का पत्ता, आदित्य पिपरे बने जिलाध्यक्ष और किन-किन लोगों को मिली प्रदेश कमेटी में जगह, पढ़िए राजनीति की बड़ी खबर



आदित्य पिपरे जिला अध्यक्ष भाजयुमो

बालोद। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में इन पदाधिकारियों का चयन 3 साल के बाद हो जाना था। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा देरी हुई। 4 साल 2 माह के बाद नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। बालोद जिले में भी भाजपा के पत्ते खुल गए हैं और भाजयुमो अध्यक्ष गुरूर बोहार डीह के रहने वाले आदित्य पिपरे को बनाया गया है ।तो वही प्रदेश कमेटी में पूर्व विधायक स्व मदन साहू के बेटे नरेश साहू व बालोद के राजीव रिंकू शर्मा व जगतरा के दानवीर साहू को भी प्रदेश कमेटी में शामिल किया गया है। दल्ली राजहरा के सौरभ दुनिया को दोबारा विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा, शशिकांत निषाद , रोमी साहू भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

कृष्णकांत पवार भाजपा जिला अध्यक्ष बालोद

इस नियुक्ति पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि नियुक्ति वैसे 3 साल के बाद हो जानी थी। पर विगत चुनाव के चलते 1 साल का एक्सटेंशन दिया जाता है। इस बार ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़ा। बालोद जिले से दो तीन नामों पर पहले से ही चर्चा थी। इसमें आदित्य पिपरे को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा में पहले से ही बेहतर काम करने वाले लोगों को भी प्रदेश कमेटी में जगह दी गई है। जो जिले के लिए एक उपलब्धि है। इस नियुक्ति से भाजपा को एक नई मजबूती मिलेगी तो वही आने वाले चुनाव में भी हमें युवा शक्ति का साथ मिलेगा।

इधर अरमान रह गए अधूरे

बता दें कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनने के लिए बालोद के अलावा दल्ली राजहरा से भी कुछ युवा नेता जोर लगा रहे थे। कुछ बालोद में तो कुछ रायपुर तक की दौड़ लगा रहे थे। लेकिन अंततः भाजपा ने पत्ते खोले तो गुरूर क्षेत्र से आदित्य पिपरे को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इससे जो आस लगाए बैठे थे उनके अरमान अधूरे रह गए।

देखिए छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष की सूची

पार्टी की प्रतिक्रिया भी पढ़िये

प्रदेश युवा मोर्चा की घोषणा कर दी गई है. जिसके बाद से बालोद जिले के युवाओ मे खुशी की लहर देखने को मिल रही है. आदित्य सिंह पिपरे को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है. आदित्य पिपरे जनपद सदस्य हैं और इससे पहले युवा मोर्चा में जिला मंत्री के पद पर कार्य किये. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण सक्रिय युवा नेताओ को भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी गई है.प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार की सहमति एवं अनुशंसा से जिले के युवा चेहरों को प्रदेश एवं जिले में अहम जिम्मेदारी दी गई है. इसमें से आदित्य सिंह पीपरे को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा जिला के वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारियों ने कहा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से इनके नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ युवा मोर्चा की टीम कार्य करेगा. सभी के उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,यशवंत जैन, राकेश यादव यज्ञदत्त शर्मा ,प्रीतम साहू ,जिला महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी साहू, वीरेंद्र साहू ,लेख राम साहू ,वीरेंद्र साहू, पवन साहू ,दीपक साहू, राजेंद्र राय ,सुदेश सिंह, देवेंद्र जायसवाल, नरेश यदु, संध्या भरद्वाज, त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर ,राकेश छोटू यादव, सुशीला साहू ,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर ,शीतल नायक, संजय दुबे,अनिता कुमेटी, राजा दीवान गजेंद्र यादव, संदीप सिन्हा, प्रेम साहू, गोविंद वाधवानी, मनीष झा, कौशल साहू ,दुष्यंत साहू ,टीनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा,प्राणेश जैन,सुरेश निर्मलकर, दयानंद साहू,दिपा साहू,खिलेश्वरी साहू,प्रेमलता साहू,काल्यण साहू,पालक ठाकुर,कमलेश सोनी, ,तोमन साहू, विश्वास गुप्ता ,संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी ,मेहतर नेताम, थान सिंह मंडावी, दारा सिंह भुसारी, मेहतर नेताम ,कीर्तिका साहू ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश यादव, होरीलाल रावटे,शाहिद खान, सुरेंद्र देशमुख, तोमन साहू,अमित चोपडा, डॉक्टर देवेंद्र माहला ,गिरजेश गुप्ता ,अरुण साहू, वीरेंद्र साहू, भूपेंद्र चंद्राकर ,सतानंद साहू, खेम लाल देवांगन, जागेश्वर साहू,,जागृत साहू, अबरार सिद्दीकी, शिवेंद्र देशमुख ,अकबर तिगाला, संजय साहू, संतोष साहू ,प्राची लालवानी, नूपुर सोनवानी, पंकज आहूजा, मोहन कलिहारी, महेंद्र साहू, लेखन सहीरो, मंडावी ,राकेश द्विवेदी ,मोनू चौधरी, प्रकाश शर्मा, शेखर साहू ,कासिम कुरेशी, सोमेश सोरी, विक्रम ध्रुव, डॉ रुपेश नायक, मालती जोशी, सौरभ जैन, विजय सोनकर, संजय शर्मा, विकास जैन, विकास राठी ,प्रशांत भारद्वाज ,दुर्जन साहू, सहित वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधियों ने इस घोषणा पर खुशी जाहीर किए

You cannot copy content of this page