DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद दुर्ग मार्ग पर हादसा – आरक्षक की कार से रॉंग साइड आकर टकराए बाइक चालक, केस दर्ज

बालोद – बालोद दुर्ग मार्ग पर बीती रात को कार व बाइक में टक्कर हो गई एक आरक्षक की कार के सामने रॉंग साइड से आकर एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक में सवार दो लोगों को चोंट आई है कार सवार आरक्षक संजय सिंह निवासी रायपुर व कार में बैठे उनके परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बच गये आरक्षक की रिपोर्ट पर बालोद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है

कैसे हुई घटना, आरक्षक का ये कहना    

आरक्षक संजय कुमार सिंह निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, विजेता , काम्प्लेक्स नं 216 रायपुर ने बताया पुलिस मुख्यालय रायपुर में आरक्षक चालक के पद पर कार्यरत हूं। अपने कार क्र0 CG 04 MR 1077 से अपने पत्नि बर्खा सिंह को लेकर नारायणपुर से रायपुर, बालोद दुर्ग होते हुए जा रहा था। तभी सामने से एक बाइक तेज रफ्तार में आती दिखी जो गलत साइड में था उसे देखकर मैंने कार रोक दी लेकिन वह सीधे आकर कार से टकरा गया। मोटर सायकल क्र0 CG 07 BL 2781 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गलत दिशा से मेरे कार को एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे मेरे कार का सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर सायकल वाले शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मेरे कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्तकर दिये । जिससे मुझे एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है पर पुलिस ने 50 हजार के नुकसान का आंकलन किया है।

You cannot copy content of this page