यातायात की कार्रवाई पर उठा सवाल, पहचान के लोगों को छोड़ने का महिला ने लगाया आरोप



बालोद। बालोद में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का हवाला देकर यातायात की पुलिस टीम मंगलवार को जय स्तंभ चौक के पास चेकिंग में जुटी हुई थी। इस बीच तीन सवारी आ रहे लोगों को चालान काटा जा रहा था। पर इस दौरान जान पहचान या पहुंच वाले लोगों को जब परिचय बताया जाता था तो उन्हें छोड़ दिया जाता था। इस बीच जब एक महिला स्कूटी में सवार होकर तीन सवारी पहुंची तो उन्हें रुकवा कर उनका चालान काटने का प्रयास किया गया। महिला ने पहले ही देख लिया था की जान पहचान के लोगों को पुलिस द्वारा छोड़ा जा रहा है। जब उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए मौके पर मौजूद स्टाफ को बताया कि आप लोग गलत कर रहे हो नियम सबके लिए होना चाहिए तो फिर संबंधित स्टाफ द्वारा उनसे बहस करते हुए कहा गया कि चुपचाप चालान कटाओ और यहां से चलते बनो। महिला ने पूरा विरोध करते हुए अपनी बात रखी कि आप लोग जान पहचान वालों को छोड़ रहे हो और किसी-किसी का चालान काट रहे हो। महिला को यह धमकी दी गई कि ज्यादा बहस की तो तुम्हारी गाड़ी अंदर करवा दूंगा। मजबूर होकर महिला को फिर 300 रुपये का चालान कटवाना पड़ा क्योंकि वह तीन सवारी गाड़ी लेकर आई थी। पर उन्होंने इस बात को मीडिया में साझा करते हुए बताया कि यातायात पुलिस किस तरह से वाहन चालकों के साथ लूट मचा रखी है।

You cannot copy content of this page