DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के काम में ढिलाई पर नाराज हुए कलेक्टर, बैठक से गायब रहने वाले अफसरों को नोटिस भी होगा जारी

बालोद– कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उपलब्धि की जानकारी ली। उन्होंने कम उपलब्धि पर असंतोष व्यक्त किया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रगति लाने कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में शतप्रतिशत जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

    कलेक्टर ने जिले मंें लकड़ी की अवैध कटाई रोकने राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियो की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम भ्रमण करेगी और लकड़ी की अवैध कटाई की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करेगी। कलेक्टर श्री महोबे ने गन्ना फसल का रकबा बढ़ाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों के आय संवर्धन हेतु नियमानुसार कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली और शतप्रतिशत पंजीयन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. गुरूर अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page