DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्कृष्ट शिक्षा और समाज सेवा कार्य के लिए शिक्षिका पुष्पलता साहू को मिला गोल्ड मेडल

बालोद।शा.प्रा.शाला-बरहीपारा, जिला बालोद की शिक्षिका पुष्पलता साहू को राज्य स्तरीय मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ साहू समाज ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र* बनकर आरएचओ गजेन्द्र मेश्राम, नर्स श्रीमती मालती सलाम एवं बीएमओ गुरुर के मार्गदर्शन में टीबी मरीज मिलाउ राम उइके बोहारडीह निवासी को गोद लेकर छह माह तक पोषण आहार प्रदान किया और समाज के अन्य लोगों को भी निःसहाय, दुःखी, ग़रीब एवं मरीजों की सेवा, देखभाल एवं सहयोग करने के लिए प्रेरणा स्रोत बनी। आंगनबाड़ी में हस्त कौशल विकास के लिए सहयोग प्रदान की। बालिका शिक्षा को बढ़ावा दी। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बालिकाओं को पुरस्कृत किया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया। शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न नवाचार कर शिक्षा प्रदान किया। जिससे शिक्षिका को छत्तीसगढ़ शासन द्वाराराज्यपाल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। शिक्षिका पुष्पलता साहू के शिक्षा और समाज में विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ ने विमतारा भवन रायपुर में 500 प्रतिभाशाली बच्चों के साथ शिक्षिका को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। मां कर्मा राज्य स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम 2025को मुख्य अतिथि सत्यनारायण राठौर आईएएस कमिश्नर दुर्ग संभाग एवं सुनील साहू बिल्डर एवं कोलोनाइजर स्वास्तिक ग्रुप रायपुर,विशिष्ट अतिथि सतीश गजपाल मुख्य कार्यपालक निदेशक सीएसईबी छत्तीसगढ़ रायपुर, धनंजय राठौर संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर संचालनालय छत्तीसगढ़, किरण गजपाल प्राचार्या डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर , नारायण साहू इंजिनियर रायपुर (पूर्व महानिदेशक भेल भोपाल), अनंतराम साहू स्टेट हेड हरिभूमि समाचार पत्र छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, राम कृष्ण साहू आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा, सुश्री निधि साहू अपर कलेक्टर रायपुर, डॉ घनश्याम साहू वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, जेठूराम साहू -समाज सेवी एवं फिल्म निर्माता बिलासपुर, श्रीमती रेखा दिनेश साहू – राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अ.भा.तैलिक साहू राठौर महासभा लखनऊ दिल्ली, अध्यक्षता -श्री लवकुश साहू जी -अधिवक्ता उच्चन्यायालय बिलासपुर एवं सुकृतलाल साव – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षिका पुष्पलता साहू को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page