DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गार्डन को गोद लेकर रिसाली सेक्टर भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने किया पौधारोपण

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/दुर्ग। हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ बालोद के सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर 130 वें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सप्ताह पर ब्लाक 31/2 ,34/2 के सामने गार्डन को गोद लेते हुए रिसाली सेक्टर भिलाई नगर में आम के फलदार आठ पौधे, बादाम के छः पौधे, एक नीम का छायादार पौधा सुरक्षा घेरे में ‘पौधे लगाकर लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ’ नारे के साथ पौधारोपण किया एवं पूर्व लगाए गए पौधे के आसपास खरपतवार,गाजर को उखाड़कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। इस गार्डन को समिति द्वारा स्वच्छ धरा वन के नाम से विकसित किया जाएगा।पौधे के देखभाल की ज़िम्मेदारी आसपास के निवासियों ने ली।इस प्रकार यहां के निवासियों को पौधारोपण , स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
इस जागरूकता अभियान के बारे में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सदस्य श्याम राय ने बताया कि हमारी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम लगातार लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते आ रही है, हमारे इस अभियान से लोग प्रेरित होकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल आम जनता से समिति की टीम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं पौधारोपण जागरूकता अभियान से जागरूक होकर इस कार्य को अपने अपने क्षेत्र में करके हमारे इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। तभी हमारा गांव,गली,शहर, महानगर,देश “हरा भरा, स्वच्छ धरा” रहेगा।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा हर वर्ष की भांति गाजर घास उन्मूलन अभियान के तहत गाजर घास को जड़ से उखाड़ कर निर्धारित स्थान पर डंप किया ताकि गाजर घास वहां दुबारा उग न सके।इस मीडिया के माध्यम से आप सभी शहरवासियों से भी हमारा निवेदन है यदि आपके आसपास गाजर घास दिखाई दे तो उसे तुरंत उखाड़कर नष्ट करें ताकि गाजर घास में कमी तो आए। इसके पश्चात् अनावश्यक खरपतवार, झिल्ली, कागज, गुटखा पाउच, दोना पत्तल आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।
इस पुनीत कार्य में संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र साहू,विजय कुमार सिंह,भानु शंकर बेलचंदन,श्याम राय,महेंद्र यादव,कार्तिक राम चंद्राकर, टीनल हरदेल, श्वेता जैन, सरोज टहनगुरिया, निकिता जयेश शिंगणे,दाऊ लाल बघेल, भागीरथी सिन्हा आदि शामिल हुए।

You cannot copy content of this page