DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यहां 3 शिक्षाकर्मी भी खेल रहे थे जुआ,19 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, 3.36 लाख बरामद!

जिस थाने क्षेत्र में चल रहा था जुआ का फड़…..वहीं दूसरे थाने ने दिया जुआ फड़ में दबिश…..हुए डेढ़ दर्जन से ज्यादा जुआरी गिरफ्तार…..शासकीय कर्मचारी भी शामिल…….लाखों रुपये हुए बरामद, धमतरी बालोद व कांकेर जिले से हैं जुआरी ….पढ़े पूरी खबर

दादू सिन्हा धमतरी/गुरुर / धमतरी जिले में एक बार फिर जुए के बड़े फड़ पर कार्रवाई की गई है, केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौद के जंगल मे ये फड़ चल रहा था, जिसमे करीब 50 जुआरी बैठे थे,इसकी खबर मिलते ही धमतरी एसपी ने केरेगांव पुलिस को बताए बिना, अर्जुनी प्रभारी उमेन्द्र टंडन और थाने की टीम को कार्रवाई के निर्देष दिये, जब पुलिस पहुची तो केवल 19 जुआरी ही हाथ आये, बांकी भागने में सफल हुए उनके जूते चप्पल बाइक और मोबाइल जब्त हुए है,

आपको ये बताना भी जरूरी है कि पकड़े गए जुआरियों में 3 शिक्षा कर्मी है पुलिस ने इन शिक्षा कर्मीयो पर विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग को अलग से पत्र लिखा है, इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 36 हज़ार 450 रु नकद, 22 मोबाइल, 17 बाइक, 7 बंडल ताश, 2 नग तिरपाल कुल 7 लाख 23 हजार 350 रु जब्त किया गया है ,

जुआ खेलते गिरफ्तार किये आरोपियों के नाम दीनदयाल साहू उम्र 58 साल भिरई थाना गुरुर जिला बालोद, खूब लाल साहू पिता उम्र 50 साल दर्री थाना अर्जुनी जिला धमतरी,टिकेश्वर महार उम्र 43 साल बठेना वार्ड धमतरी, उत्तम कटेन्द्र उम्र 49 साल लखनपुरी थाना चरामा जिला कांकेर, अतीत वाकडे उम्र 32 साल कोलियारी थाना अर्जुनी जिला धमतरी, रोहित चक्रधारी उम्र 34 साल भोयना थाना अर्जुनी जिला धमतरी, अरुण कुमार सेन उम्र 30 साल पलारी थाना गुरुर जिला बालोद, अशोक देवांगन उम्र 49 साल भठगांव जिला धमतरी, रघु धोबी उम्र 47 साल बठेना वार्ड धमतरी, मुसु सिन्हा सिन्हा उम्र 37 साल बठेना वार्ड धमतरी, विजय जैन उम्र 40 साल लाइन पारा नगरी जिला धमतरी, राजेश ध्रुव उम्र 38 साल हल्दीभाठा थाना नगरी जिला धमतरी, सुरेश साहू उम्र 40 लिमतरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी, उत्तम साहू उम्र 32 साल लिमतरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी, चित्रभूवन उम्र 35 साल हल्दीभाठा थाना नगरी जिला धमतरी, रवि जैन उम्र 34 साल जंगल पारा थाना नगरी जिला धमतरी, प्रवीण शिंदे प उम्र 40 साल साकिन बांसपारा धमतरी, भानु राम सिंहा उम्र 30 साल शकरावारा थाना अर्जुनी जिला धमतरी, आदित्य पवार उम्र 27 साल मराठापारा धमतरी जिला धमतरी रहने वाले है कार्रवाई के दौरण अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन, भखारा थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम, रक्षित केन्द्र स्टाफ मौजूद थे।

You cannot copy content of this page