DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योग नेचुरोपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आदित्य कुमार सम्मानित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। अखिल भारतीय अखिल भारतीय प्रकृतिक चिकित्सा परिषद नईदिल्ली एवं छत्तीसगढ़ प्राकृतिक चिकित्सा परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में राम राज्य में निसर्गोपचार की भूमिका विषय संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि रूप नारायण सिन्हा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश मिश्र महासचिव अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद दिल्ली, डॉ. प्राणेश गुरु गोस्वामी ,डॉ. छगनलाल सोनवानी, डॉ. विवेक भारती, डॉ. उदयभान सिंग चौहान थे। सभी ने राष्ट्र पिता महात्मा गॉंधी के तैल चित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कार्यक्रम कर शुभारम्भ किया। बड़ी संख्या में देश प्रदेश से योग प्राकृतिक चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को गाँव- गाँव घर- घर पहुचाने का संकल्प लिया। जिसमें 100 से अधिक चिकित्सक सम्मानित हुए। योग नेचुरोपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु बालोद जिले के आदित्य कुमार सम्मानित हुए।

You cannot copy content of this page