DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- सड़क हादसे में जीजा- साले की मौत, हादसा कैसे हुआ बना सस्पेंस, करहीभदर से जामगांव मार्ग का मामला

बालोद। करहीभदर से जामगांव मार्ग पर शाम 7:00 से 7:30 बजे के बीच सड़क हादसे में जीजा साले की मौत हो गई है। हादसा कैसे हुआ है यह सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि घटनास्थल पर मृतकों की एक बाइक पड़ी हुई है जो ज्यादा क्षतिग्रस्त भी नहीं हुई है।

लेकिन घटनास्थल पर ही दोनों का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था और खून बहा हुआ था। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी। मृतक में एक अमोरा का रहने वाला रूपेश लाल बताया जा रहा है। तो दूसरा उसका साला नर्राटोला का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों जीजा साला एक बाइक से करही भदर से अपने घर अमोरा की ओर जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। बाद में राहगीरों की नजर पड़ने पर भीड़ इकट्ठा हुई और पुलिस को सूचना दी गई। बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आशंका यह भी है कि किसी बड़े गाड़ी ने इन्हें टक्कर मारी है। जिसके बाद दोनों घटनास्थल पर गिरे और बुरी तरह से सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई।

You cannot copy content of this page