बालोद।फुल झरिया विश्वकर्मा (लोहार समाज) का 2 दिवसीय जिला महासम्मेलन ग्राम खैरवाही (डौंडी) जिला बालोद में रखा गया। जिसमें जिला परीक्षेत्र एवं प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। जिला पदाधिकारियों के चुनाव हेतु चर्चा हुई। जिसमें परीक्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा आम सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।
जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार विश्वकर्मा बालोद(पाररास), उपाध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा ग्राम भिमपूरी सचिव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा सुरडोगर कोषाध्यक्ष ,रमेश विश्वकर्मा दल्ली का चयन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुन्ना लाल विश्वकर्मा प्रांतीय संयोजक, विशेष अतिथि पी डी विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी कोंडागांव, बरातु राम विश्वकर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष, गिरधर विश्वकर्मा प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं नकुल विश्वकर्मा प्रांतीय महासचिव उपस्थित थे। संरक्षक बल्दू राम विश्वकर्मा जेवरतला, प्यारे लाल विश्वकर्मा ग्राम चिखली वरिष्ठ सलाहकार नकुल विश्वकर्मा सूर डोंगर बल्दू राम जेवरतला, बलराम विश्वकर्मा गुरामी चैन सिंह विश्वकर्मा खैरवाही भारत विश्वकर्मा ग्राम ठेमा के साथ-साथ पूरे जिले के सामाजिक क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन खोर बाहरा विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष जिला राजनांदगांव के द्वारा किया गया। जिसमें गजानंद विश्वकर्मा जिला राजनांदगांव का विशेष योगदान रहा।
