DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क पर मवेशियों से सावधान- कांदुल के पास हादसा, एक ही बाइक में जा रहे थे चार सवारी, आगे आई मवेशी, टकराकर सभी घायल, दो बच्चे भी शामिल

बालोद/ अर्जुन्दा। अर्जुन्दा से गुंडरदेही मार्ग पर ग्राम कांदुल के पास शाम 5 से 6 बजे के बीच एक सड़क हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी ग्राम खर्रा के रहने वाले हैं। जो दुमरगुचा जा रहे थे। लापरवाही बाइक सवारों की भी है। जो एक ही बाइक में चारो सवार थे। तभी कांदुल के पास अचानक एक मवेशी आने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और सभी गिर गए। इस घटना में राधेश्याम 35 वर्ष, रमेश 45 वर्ष, शुभम 11 वर्ष व 9 साल की एक बच्ची शीतल घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद अर्जुन्दा से संजीवनी एक्सप्रेस जिला अधिकारी अविनाश पांडे के निर्देश पर पहुंची। 108 टीम में नीलेश शर्मा व लोकेश्वरी साहू ने घायलों को तत्काल अर्जुन्दा अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page