डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। ये तस्वीरें हैं लाटाबोड़ की रहने वाली शिवांगी गंजीर की। जो श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खुद को कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुत की । घर पर ही बने एक लघु उद्यान में उन्होंने खुद को कृष्ण के वेशभूषा में सजाकर बांसुरी के साथ फोटो खिंचवाया और सोशल मीडिया में फोटो शेयर की। उनकी इस तस्वीर को लोगों ने काफी सराहा और कृष्ण की मुद्रा में शिवांगी को देखकर लोगों ने काफी खुशी व्यक्त करते हुए उनके प्रशंसा की। शिवांगी ने कृष्ण के रूप में खुद को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उनके पिता डॉ वीरेंद्र गंजीर उनकी फोटो हमसे साझा की है।




new add.
Post Views: 174
