बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला किल्लेकोडा के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष भी 79वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। बारिश की वजह से ध्वजारोहण के कार्य में कुछ बाधाएं जरूर आई, लेकिन उसके बावजूद संस्था प्रमुखों द्वारा अपने-अपने संस्था में गणमान्यगण, माताओं बहनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्य संपादित किया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अजय मुखर्जी (प्राचार्य) ने, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एन.आर. शिवना (प्रधान पाठक) ने तथा शासकीय प्राथमिक शाला में श्रीमती अनीता मेश्राम (प्रधान पाठक )ने तथा चौपाल चौक में छन्नूलाल भंडारी (सदस्य) ने महात्मा गांधी चौक में, गांधी जी की प्रतिमा में वीरेंद्र कुल्हार्य, निर्भय भंडारी (जनपद सदस्य) राजाराम ताराम (जिला पंचायत सदस्य) ने माल्यार्पण कर ध्वजारोहण का कार्य किया ।इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रीमती दुर्गा यादव व साहू मैडम ने व ग्राम पंचायत भवन में श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच )ने ध्वजारोहण किया, तथा उनक सहयोग, चंद्रशेखर (उपसरपंच ),रावेन्द्र मंडावी (सचिव), चेतन सिहारे (रोजगार सहायक) तथा उपस्थित पंच ने दिया। तत्पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में एक छोटा सा कार्यक्रम प्राचार्य के संरक्षण में आयोजित हुआ, जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच) थी । अध्यक्षता राजाराम तारम (जिला पंचायत सदस्य), ने किया। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्भय भंडारी (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष )वीरेंद्र कुल्हार्य, अधन सिन्हा ,श्रीमती किरण कुल्हार्य, गीता देवी, रामेश्वरी देवी ,श्रीमती बेलाबाई (पंच) , प्रकाश धनकर आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रचार्य महोदय ने अपनी ओर से 15 अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एक-एक कलम प्रदान किया, तत्पश्चात वाय. एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) ने कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुमारी मीनाक्षी 87% को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निर्भय भंडारी (अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति )ने कहा कि जिस प्रकार बीते कुछ वर्षों से हायर सेकेंडरी स्कूल का नतीजा आ रहा है ,उससे हमारा विश्वास बहुत बढ़ गया है कि ,भविष्य में कोई ना कोई छात्र हमारे विद्यालय में मेरिट में स्थान बनाएंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि पालकों को सभी प्रकार की बैठकों में अपनी उपस्थिति देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी. एल .साहसी (व्याख्याता) ने किया। इस अवसर पर ताराम जी जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि- मेरी ओर से 15 अगस्त की आप लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं तथा उन वीर शहीदों को सलाम करता हूं कि, जिन्होंने अपनी प्राण न्योछावर कर हमें आजादी दिलाई। साथ ही उन्होंने पुनः 95% से अधिक लाने वाले (कक्षा दसवीं तथा बारहवीं)के छात्र-छात्राओं को ₹5000 देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए श्रीमती विश्वकर्मा मैडम ने कहा कि मैं पहली बार आपके विद्यालय में 15 अगस्त कार्यक्रम की अतिथि के रूप में आई हूं मैं घोषणा करती हूं कि आप लोगों के समस्त समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करूंगी 15 अगस्त के इस अवसर पर मेरी ओर से आपको सबको ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।। जय हिंद ।। इस अवसर पर बहुत सारे गणमान्यगण उपस्थित थे। जिनमें अधन सिन्हा, श्रीमती किरण कोलियारा, गीताबाई, रामेश्वरी देवी, गुलाब बाई शर्मा, बेला बाई( पंच ),प्रकाश धनकर, चंद्रशेखर (उपसरपंच),सी.जी. पटेल व्याख्याता, जे.पी बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता ,घनश्याम पटेल व्याख्याता ,श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, मुक्ति मैडम ,श्रवण यादव क्लर्क, खगेश ठाकुर क्लर्क ,कुशल देवदास स्वीपर, आदि बहुतायत संख्या में लोग पधारे हुए थे ।तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपूर्ण हुआ और इसी के साथ सभा समापन की घोषणा की अंत में आभार प्रदर्शन मरकाम सर (व्याख्याता) ने किया।
