DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी में खास रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह, वीर सपूत उद्यान में ग्रामीणों ने मिलकर किया 111 फीट की ऊंचाई पर ध्वजारोहण

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरदी में इस बार स्वतंत्रता दिवस खास तरीके से मनाया गया। जहां गांव के विभिन्न चौक चौराहों पर ध्वजारोहण तो हुआ ही, वीर सपूत उद्यान में ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया ।

यहां विद्युत तकनीक से ध्वजारोहण किया गया। बता दे कि इस उद्यान में 111 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन कुछ महीने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ था। उक्त वीर सपूत उद्यान में ग्रामीणों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 111 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया।

तकनीक के माध्यम से बटन दबाकर किए जाने वाले इस ध्वजारोहण में तिरंगे को नीचे से ऊपर जाने में 10 मिनट का समय लगता है। इस दौरान सभी प्रमुख लोगों को ध्वजारोहण में। शामिल होने का मौका मिला। जनप्रतिनिधि सहित स्कूली बच्चों और महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया।

सरपंच पूनम संजय साहू ने सभी मौजूद लोगों को देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान, कड़ी संघर्ष से मिले इस आज़ादी को याद कर उत्सव मनाने के पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी। ग्राम पंचायत भवन, अमृत सरोवर, प्राथमिक शाला कुरदी, आंगनबाड़ी, जिला सहकारी बैंक, सेवा सहकारी समिति, पीएचसी कुरदी और वीर सपूत उद्यान में 111 फिट राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण ग्रामीणों और अतिथियों के गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

You cannot copy content of this page