DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सुंदरा सर्किल का हुआ चुनाव,जगन्नाथपुर के छगन देशमुख अध्यक्ष बने, देखिये अन्य पदों में कौन हुए काबिज?

बालोद/मालीघोरी – ग्राम जगन्नाथपुर के जनपद सदस्य छगन देशमुख दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सुंदरा सर्किल के अध्यक्ष चुने गए। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सुंदरा सर्किल स्तरीय सामाजिक पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को दुधली (मालीघोरी) स्थित छत्रपति शिवाजी कुर्मी भवन में आयोजित किया गया सर्वप्रथम समाज के इष्टदेव छत्रपति शिवाजी महाराज जी के पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया गया।

छगन देशमुख जनपद सदस्य


दुधली के युवा पंच मोहित देशमुख ने बताया कि दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सुंदरा सर्किल के अध्यक्ष छगन लाल देशमुख को निर्विरोध चुना गया जिसमें सर्किल सुंदरा के पदाधिकारियों का निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री चंदशेखर दिल्लीवार एवं श्री योगेश्वर देशमुख के निर्देशन में निर्विरोध चुनाव किया गया,जिसमें सुंदरा सर्किल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष-श्री छगन देशमुख ग्राम जगन्नाथपुर,उपाध्यक्ष-श्री गंगाराम देशमुख ग्राम दुधली,कोषाध्यक्ष-श्री प्रताप देशमुख ग्राम पापरा,सचिव-श्री दामेश्वर प्रसाद देशमुख ग्राम दुधली,सहसचिव-श्री शेषकुमार देशमुख ग्राम सुंदरा,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य-श्री हेमन्त देशमुख ग्राम पापरा

महिला अध्यक्ष-नागेश्वरी देशमुख ग्राम पिरिद
महिला उपाध्यक्ष-शकुंतला देशमुख ग्राम दुधली
महिला सचिव-प्रेमा देशमुख ग्राम जगन्नाथपुर,सह सचिव श्रीमती प्रमिला देशमुख ग्राम सुंदरा,नवयुवक अध्यक्ष-तुकेश देशमुख ग्राम पिरिद
उपाध्यक्ष-गेंदलाल देशमुख ग्राम बनगाँव,सचिव-छत्रपाल देशमुख देशमुख ग्राम दुधली,सहसचिव-देवेंद्र देशमुख ग्राम पापरा को चुना गया। इस चुनाव में समस्त सुंदरा सर्किल के सामाजिक बंधु एवं सुंदरा सर्किल के समस्त पंच उपस्थित रहे व चुनावी कार्यक्रम को सफल बनाने में दुधली ग्राम समाज के महिला,पुरुष एवं युवाओं का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page